भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी - 9 Union Territories of India

9 Union Territories of India – भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी निम्नलिखित हैं:





ROYAL EXAM


1. दिल्ली –

दिल्ली भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है।
भारत की राजधानी दिल्ली है लेकिन एक शहर होने के बावजूद दिल्ली के पास अपना उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद है
इसलिए इसे 1991 में अर्द्ध-राज्य का दर्जा दे दिया गया।
2. दादर और नागर हवेली –

भारत के इस प्रदेश पर मराठाओं और पुर्तगालियों का शासन रहा। इसे
11 अगस्त 1961 को भारत में शामिल किया गया।
इसकी राजधानी सिलवासा है।
3. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह –

इस प्रदेश को किसी भी राज्य में मिलाना संभव नहीं था क्योंकि ये बहुत दूर है
और इस द्वीप समूह पर जारवा जनजाति रहती है जिसकी संस्कृति से छेड़छाड़ करना भारत सरकार द्वारा अपराध घोषित किया गया है।
इन दो कारणों के चलते अंडमान निकोबार द्वीप समूह को राज्य का दर्जा दिए जाने की बजाये एक केंद्र-शासित प्रदेश बनाया गया।
इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
4. लक्षद्वीप –

भारत की सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण इस संघीय राज्य की राजधानी कवारत्ती है।
इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने का कारण भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह के समान ही है यानी यहाँ की अलग संस्कृति और बाकी राज्यों से दूरी।

5. दमन और दीव –

भारत के इस केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी दीव है।
भारत के स्वतंत्र होने के काफी समय बाद तक ये संघीय राज्य पुर्तगालियों के कब्जे में रहा
और 1961 में इसे स्वतंत्र कराकर भारत में मिलाया गया।
6. चंडीगढ़ –

चंडीगढ़ भारत का ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जो दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है।
यहाँ का शासन प्रशासक द्वारा चलाया जाता है।
7. पुदुच्चेरी –

इस केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी पुदुच्चेरी है जो इसका सबसे बड़ा शहर है।
भारत का ये क्षेत्र लगभग 300 सालों तक फ्रांस के अधिकार में रहा।
यहाँ का शासन उपराज्यपाल द्वारा चलाया जाता है।
8. जम्मू और कश्मीर –

जम्मू और कश्मीर अब एक केन्द्र शासित प्रदेश है।
9. लद्दाख –

लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है।
– – भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानी – 28 States of India – –

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थान मानचित्रावली - सिखवाल बुक पीडीएफ 2021

युक्ति सार संग्रह बुक 25000+ पीडीएफ - Samanya Gyan Sar Sangrah Pdf in Hindi

राजस्थान का इतिहास - चेटक /आर बी डी पब्लिकेशन PDF DOWNLOAD IN HINDI